फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सांसद अनुराग ठाकुर के नाम से लगी उद्घाटन पट्टिका तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
2019 में सनकर से सोहरी पक्की सड़क पर लगाई थी उद्घाटन पट्टिका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रंगस (हमीरपुर)। निर्माणाधीन डॉक्टर राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज जोलसप्पड़ के समीप वर्ष 2019 में सनकर से सोहरी पक्की सड़क की उद्घाटन पट्टिका शरारती तत्वों ने उखाड़ दी है। 2019 में सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने इस पट्टिका की नींव रखी थी। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्मित इस सड़क का सांसद ने मौके पर पहुंच कर उद्घाटन किया था और लोक निर्माण विभाग की ओर से उद्घाटन पट्टिका भी लगाई गई थी। मंगलवार की रात को शरारती तत्वों ने पट्टिका को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। इसे लेकर जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार जिंदू, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अवनीश जंबाल, विशाल शर्मा, अमित ठाकुर ने संयुक्त रूप से प्रतिक्रिया देते हुए कहा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की बढ़ती लोकप्रियता से परेशान शरारती तत्व ही इस घटिया हरकत में शामिल हो सकते हैंं। पांच वर्ष पूर्व लगी शिलान्यास एवं उद्घाटन पट्टिका को इससे पहले क्यों क्षतिग्रस्त नहीं किया गया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग करते हुए कहा कि विभाग अति शीघ्र इस हरकत को अंजाम देने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाए। शिलान्यास और उद्घाटन पट्टिका को पहले की तरह ही फिर से स्थापित करने का प्रयास करे। इस बारे में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पंकज कौशल ने कहा कि कनिष्ठ अभियंता को मौके पर भेजा जाएगा और दोषियों का पता लगाकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें