फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: वॉलीबाल में भुक्कड़ ने टाइगर सिक्स टीम को 3-2 से हराया

विज्ञापन
भुक्कड़ पंचायत में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन पर मुख्यतिथि के साथ विजेता टीम।(संवाद)
विज्ञापन
भोरंज/जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत ग्राम पंचायत भुक्कड़ में शहीद विजय मेमोरियल दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ। प्रतियोगिता के समापन पर सेवानिवृत्त चालक राजेश ठाकुर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। दो दिवसीय प्रतियोगिता में 15 टीमों ने भाग लिया। पहला सेमिफाइनल मैच भुक्कड़ टीम और कांगू की टीम के बीच खेला गया। इसमें भुक्कड़ की टीम ने 3-2 से कांगू की टीम को हराया।
विज्ञापन


दूसरा सेमिफाइनल मैच टाइगर सिक्स टीम और नवाही की टीम के बीच खेला गया। इसमें टाइगर टीम ने 3-2 से नवाही की टीम को हराया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच भुक्कड़ व टाइगर सिक्स टीम के बीच खेला गया। इसमें भुक्कड़ की टीम ने 3-2 से टाइगर सिक्स टीम को हराया। प्रतियोगिता के अंत में मुख्यातिथि ने विजेता ट्रॉफी व 9100 रुपये और उपविजेता टीम को 7100 रुपये व ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राजेश ठाकुर, संतोष कुमार, रजनीश राही, अशोक कुमार, सूबेदार बेसरी लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें