फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सिटी में आज

Fri, 18 Sep 2026 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सेहत जांच:
विज्ञापन

सांसद मोबाइल वैन सेवा टीम सुजानपुर की ओर से सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक टीहरा पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।

टीबी जांच:
टीबी रोग की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुबह 10 से शाम पांच बजे तक नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर सात में एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किया जाएगा।

जागरूकता कार्यक्रम:
बिजली उपमंडल कार्यालय लंबलू व अणु स्थित विश्राम गृह में पूर्वाह्न 11 बजे उपभोक्ता जागरुकता शिविर आयोजित किया जाएगा।

प्रतियोगिता:
मुंडखर स्कूल में पूर्वाह्न 11 बजे अंडर-14 छात्रा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा, प्रतियोगिता में जिलेभर से छात्राएं भाग लेंगी।

धार्मिक आयोजन:
ननावां में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास आचार्य चंद्रशेखर भारद्वाज भक्ति ज्ञान वैराग्य का प्रसंग सुनाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें