फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सिटी में आज

Sun, 02 Aug 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
जन समस्याएं:
विज्ञापन

बड़सर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल सुबह 8:30 से पूर्वाह्न 11 बजे तक अपने निवास स्थान में जनसमस्याएं सुनेंगे।

ग्राम सभा:
ग्राम पंचायत देई का नौण की ग्राम सभा सुबह 10 बजे पंचायत कार्यालय में होगी। सभा में विभिन्न विकास व लंबित कार्यों पर चर्चा होगी।

बैठक:
चंडेश्वर महादेव लंगर कमेटी चकमोह की आम सभा दोपहर तीन बजे चंदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में कमेटी के प्रधान श्याम लाल की अध्यक्षता में होगी।

धार्मिक कार्यक्रम:
बिल्कलेश्वर महादेव मंदिर चमनेड़ में श्री शिव कथा में कथा व्यास बिरेश मैत्री भगवान शिव की महिमा का गुणगान करेंगे।

काम की बात
ओपीडी:
सिविल अस्पताल टौणी देवी की आपातकालीन ओपीडी में डॉ. सुमित सुबह 9:30 से शाम चार बजे तक सेवाएं देंगे।

सड़क बंद:
मरम्मत कार्य के चलते रंगस-कंडरोला-चौड़ू सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूर्णतया: बंद रहेगी। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक बड़ा-रैल, लाहड़, चौड़ू सड़क या चौड़ू से बल्ह चौक,बाबे दी कुटिया, रैल, रंगस सड़क को वैकल्पिक रूट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें