सेहत जांच:
सांसद मोबाइल स्वास्थ्य वैन सेवा टीम बड़सर की ओर से सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक जमली पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
साक्षत्कार:
उप रोजगार कार्यालय नादौन में निजी कंपनी में पुरुष सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों को भरने के लिए सुबह 10 बजे शाम चार बजे तक साक्षात्कार लेगी।
शिविर:
गरीब दास फाउंडेशन के तत्वावधान में भरेड़ी में सुबह 10 बजे निशुल्क चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा।
धार्मिक आयोजन
गीता भवन नादौन में सुबह 10 बजे कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ होगा। महंत भक्ति प्रसाद महाराज पहले दिन भागवत कथा का महत्व बताएंगे।
काम की बात:
सड़क बंद:
मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते मुंडखर-नैली जमली-मनोह सड़क पर यातायात बंद रहेगा। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक जाहू-पट्टा मुख्य मार्ग से आवाजाही कर सकते हैं।