सेहत जांच:
सांसद मोबाइल स्वास्थ्य वैन सेवा टीम सुजानपुर की ओर से सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक ऊटपुर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
दंगल:
नगर निगम हमीरपुर के वार्ड नंबर 14 हलाणा दोपहर एक बजे दंगल का शुभारंभ होगा। दंगल में बड़ी व छोटी माली आकर्षण का केंद्र होगी।
टीबी जांच:
टीबी रोग की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुबह 10 से शाम पांच बजे तक झयोली में एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जनसमस्याएं:
बड़सर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल सुबह 8:30 से पूर्वाह्न 11 बजे तक अपने कार्यालय भकरेड़ी में जनसमस्याएं सुनेंगे।
धार्मिक आयोजन:
मांजरा गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में पूर्वाह्ल 11 से दोपहर तीन बजे तक कथा व्यास आचार्य विवेक शास्त्री कंस वध और श्रीकृष्ण की लीलाओं का प्रसंग सुनाएंगे।