जनसमस्याएं:
सदर विधायक आशीष शर्मा सुबह 8:30 से पूर्वाह्न 11 बजे तक अपने निवास स्थान मुलाणा में जन समस्याएं सुनेंगे।
सेहत जांच:
सांसद मोबाइल स्वास्थ्य टीम नादौन की ओर से सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक जसाई पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा।
टीबी जांच:
टीबी रोग की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुबह 10 से शाम पांच बजे तक खैरू गांव में एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
धार्मिक आयोजन:
राधाकृष्ण शनि मंदिर महल में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथा व्यास रजनीश शर्मा कंस वध का प्रसंग सुनाएंगे।