स्वास्थ्य
शिविर - सांसद मोबाइल स्वास्थ्य टीम सुजानपुर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक पटलांदर पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करेगी।
टीबी जांच - टीबी रोग की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुबह 10 से शाम 5 बजे तक भोग बलेहू में एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर लगाया जाएगा।
मेवा उत्सव - जाहू खेल मैदान में दोपहर 1:30 बजे विधायक सुरेश कुमार सात दिवसीय मेवा उत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान सांस्कृतिक संध्या भी होगी।
प्रतियोगिता - ताल स्टेडियम बिझड़ी में सुबह 10:30 बजे विधायक इंद्रदत्त लखनपाल राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे।
कथा - घुमारली में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा दूसरे दिन कथा व्यास डॉ. तिलक राज शास्त्री आत्मदेव का प्रसंग सुनाएंगे।