जन समस्याएं:
बड़सर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक अपने निवास स्थान पर जनसमस्याएं सुनेंगे।
सम्मान समारोह
ताल, चौकी कनकरी, साहनवी और डिडवीं पंचायतों के भूतपूर्व सैनिकों व महिला मंडलों के लिए पूर्वाह्न 11 बजे कनकरी में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
टीबी जांच:
टीबी रोग की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुबह 10 से मझेली में एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
बैठक:
पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन हमीरपुर की बैठक पूर्वाह्न 11 बस अड्डा परिसर हमीरपुर में आयोजित होगी। बैठक में पेंशनरों की मांगों व समस्याओं पर चर्चा होगी।
धार्मिक आयोजन:
समलूही में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास अनिल शर्मा पूर्वाह्न 11:30 से शाम चार बजे तक भगवान के अवतारों व ध्रुव का प्रसंग सुनाएंगे।