सेहत जांच:
सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम नादौन की ओर से सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बेला पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा।
धार्मिक आयोजन:
कांगू गहरा में पूर्वाह्न 11:00 बजे कथा व्यास रजनीश शास्त्री की अगुवाई में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होगा।
चैत्र मास मेले:
विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में पूर्वाह्न 11 बजे पारंपरिक झंडा रस्म के साथ उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ चैत्र मास के मेलों का शुभारंभ करेंगी।
दंगल:
टिक्कर डिडवीं पंचायत में दोपहर एक बजे दंगल का शुभारंभ होगा। दंगल में छोटी व बड़ी माली आकर्षण का केंद्र होगी।
प्रशिक्षण वर्ग
भाजपा मंडल सुजानपुर की ओर से सुजानपुर में दोपहर दो बजे प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन होगा। पूर्व विधायक राजेंद्र राणा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।