आज के कार्यक्रम:
सेहत जांच:
सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम नादौन की ओर से सुबह 10 से शाम पांच बजे तक घनाल खुर्द में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
साक्षत्कार:
उपरोजगार कार्यालय भोरंज में निजी कंपनी की ओर से ट्रेनी अप्रेंटिस के 15 पदों को भरने के लिए सुबह 10 से शाम पांच बजे तक साक्षात्कार लिए जायेंगे।
केवाईसी:
प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से बाहनवीं पंचायत में सुबह 10 बजे पंजीकृत कामगारों के लिए केवाईसी शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जागरूकता कार्यक्रम:
बिजली उपमंडल कार्यालय भरेड़ी में पूर्वाह्न 11 बजे प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड की ओर से स्मार्ट मीटर पखवाड़ा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
धार्मिक आयोजन:
दाड़ी कठियाणा में आयोजित शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन कथा व्यास अनिल शर्मा भगवान शिव के पूजन की विधि का प्रसंग सुनाएंगे।