मतदाता दिवस:
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पूर्वाह्न 11 बजे बचत भवन हमीरपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर युवा और पहली बार मतदान करने वाले युवा सक्रिय रूप से भाग लेंगे।
सम्मान समारोह:
स्वाहल पंचायत में पूर्वाह्न 11 बजे पूर्व सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में विधायक आशीष शर्मा पूर्व सैनिकों को सम्मानित करेंगे।
भंडारा:
ऐतिहासिक रावड़ा गोगा मंदिर रावड़ा मंदिर सुबह 7:00 बजे साप्तहिक पूजा अर्चना के साथ 11:30 से शाम चार बजे भंडारा आयोजित किया जाएगा।
धार्मिक आयोजन:
शिव मंदिर सेर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास मुकेश शर्मा पूर्वाहन 11 से शाम चार बजे तक आत्मदेव व राजा परीक्षित का प्रसंग सुनाएंगे।