सेहत जांच:
सांसद मोबाइल स्वास्थ्य वैन सेवा टीम सुजानपुर की ओर से सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक देई का नौण में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
बैठक:
अपराध नियंत्रण एवं सुधार संगठन की मासिक बैठक 10 बजे धनेटा में होगी। बैठक में संगठन की आगामी योजना के बारे में चर्चा की जाएगी।
प्रशिक्षण:
भोटा चौक पर महिला सशक्तिकरण के तहत पूर्वाह्न 11 से शाम पांच बजे तक महिलाओं का आचार बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
अभ्यास मैच
रणजी ट्रॉफी को लेकर हिमाचल की टीम के खिलाड़ी अटल बिहारी वाजपेयी अमतर नादौन में सुबह 10:30 बजे नेट अभ्यास करेंगे।
धार्मिक आयोजन:
भदरूं में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास अनिल शर्मा 11:30 बजे श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाएंगे।