जनसमस्याएं:
सदर विधायक आशीष शर्मा सुबह 8:30 से 10 बजे तक अपने निवास स्थान पर ग्रामीणों की जन समस्याएं सुनेंगे।
सेहत जांच:
सांसद स्वास्थ्य सेवा टीम नादौन की ओर से सुबह 10 से शाम चार बजे तक घनाल में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
लोहड़ी उत्सव:
भोरंज में शाम पांच से रात्रि 10 बजे तक लोहड़ी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उत्सव में इंडियन आईडल फेम अनुज शर्मा मुख्य कलाकार होंगे।
बैठक:
हिमाचल प्रदेश एचआरटीसी पेंशनर समस्या समाधान मंच की बैठक सुबह 10:00 बजे बस अड्डा परिसर हमीरपुर में होगी।
धार्मिक आयोजन
ब्याड़ में आयोजित भक्तिमाला में कथा व्यास मुकेश शर्मा पूर्वाह्न 11:30 से शाम चार बजे तक मीराबाई की अटूट श्रद्धा और विश्वास का प्रसंग सुनाएंगे।