फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सिटी में आज

Fri, 26 Dec 2025 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सेहत जांच
विज्ञापन


सांसद स्वास्थ्य सेवा टीम सुजानपुर की ओर से सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक चबूतरा पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।

सफाई अभियान:
नादौन महाविद्यालय में आयोजित एनएसएस शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवी पूर्वाह्न 11 बजे परिसर व बाजार में सफाई अभियान चलायेंगे।

वीर बाल दिवस:
उपमंडल नादौन के जलाड़ी में पूर्वाह्न 11 बजे वीर बाल दिवस कार्यक्रम में सांसद अनुराग ठाकुर भाग लेंगे।

बाल मेला:
जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर में पूर्वाह्न 11 बजे जिला स्तरीय बाल मेले का शुभारंभ होगा। मेले में 180 विद्यार्थी अध्यापकों के साथ भाग लेंगे।

प्रशिक्षण:
गगेड़ी शिव मंदिर में सुबह नौ बजे वैदिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में 45 शास्त्री वैदिक कार्यों में भाग लेंगे।


धार्मिक आयोजन:
खतरवाड़ में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास प्रदीप शर्मा पूर्वाह्न 11:30 से दोपहर 3:30 बजे तक आत्मदेव व धुंधकारी का प्रसंग सुनाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें