फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सिटी में आज

Mon, 22 Dec 2025 01:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
जनसमस्याएं:
विज्ञापन

प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत ग्राम पंचायत उटपुर के कार्यालय में पूर्वाह्न 11 से पांच बजे तक आठ पंचायतों की जनसमस्याओं का निवारण किया जाएगा।

सेहत जांच:
सांसद स्वास्थ्य सेवा टीम सुजानपुर की ओर से 10 से दोपहर दो बजे तक बलेटा में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।



प्रतियोगिता:
खेल मैदान अणु में पूर्वाह्न 11 बजे अंतर महाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू करेंगे।



अभियान:
सांसद अनुराग ठाकुर दोपहर 1 बजे टाउन हॉल हमीरपुर में ऊंची उड़ान अभियान के उपरांत दोपहर तीन बजे बाकर खड्ड पर ओवरब्रिज का उद्घाटन करेंगे।



संगोष्ठी:
राजकीय महाविद्यालय भोरंज में सुबह 10 बजे से महिला सशक्तिकरण विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें