सेहत जांच:
सांसद स्वास्थ्य सेवा टीम हमीरपुर की ओर से सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक पंजोत में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जागरुकता शिविर:
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी हमीरपुर के सौजन्य से सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक चौरी में सड़क सुरक्षा नियमों पर जागरुकता शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर:
जाहू स्कूल में आयोजित युवा नेतृत्व शिविर के समापन पर सुबह 10:00 बजे स्कूल परिसर व मुख्य बाजार में सफाई अभियान चलाया जाएगा।
धार्मिक आयोजन:
टाउन भराड़ी में आयोजित श्रीमद्भागवत के पांचवें दिन व्यास पूर्वाह्न 11:30 से 4:00 बजे तक सुशील नड्डा श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनाएंगे।