सेहत जांच:
सांसद स्वास्थ्य सेवा टीम बड़सर की ओर से सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक दांदडू में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जागरुकता रैली:
इनर व्हील क्लब हमीरपुर की ओर से दोपहर 3:00 बजे गांधी चौक से भोटा चौक तक महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर जागरूकता रैली निकाली जाएगी।
धार्मिक आयोजन:
सत्य नारायण मंदिर हमीरपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर सुबह 9:00 बजे हवन और दोपहर 12:30 बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
भंडारा:
तुखणी मैहरे गांव में सुबह पूजा अर्चना के साथ हवन यज्ञ होगा। हवन के उपरांत पूर्वाह्न 11:30 से शाम 4:00 बजे तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
कार्यशाला:
डाइट गौना करौर में स्कूल प्रमुखों के लिए आयोजित कार्यशाला के चौथे दिन सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक शिक्षक सामुदायिक सहभागिता का प्रशिक्षण लेंगे।