जन समस्याएं:
विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह दोपहर 2:00 बजे कोट पंचायत में जनसमस्याएं सुनेंगे।
सेहत जांच:
सांसद स्वास्थ्य सेवा टीम सुजानपुर की ओर से सुबह 10:00 से दोपहर 3:00 बजे तक खरसाल में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
टीबी जांच:
टीबी रोग की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक आयुष्मान आरोग्य मंदिर कश्मीर में एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
धार्मिक आयोजन:
भतनेड़ी में सुबह 10:00 बजे कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होगा। कथा व्यास गणेश शर्मा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन करेंगे।
सफाई अभियान:
रैली जजरी स्कूल में आयोजित एनएसएस शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवी पूर्वाह्न 11:00 बजे स्कूल परिसर के साथ मुख्य बाजार में सफाई अभियान चलायेंगे।