दौरा
सांसद अनुराग ठाकुर 02:00 बजे ग्राम पंचायत सासन और 03:00 बजे चबूतरा में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे।
दौरा:
बड़सर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल सुबह 11:00 बजे पथिल्यार गांव में बारिश के कारण हुए नुकसान का जायजा लेंगे।
टाइपिंग टेस्ट:
बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर में कल्याण संयोजक के पदों पर भर्ती के लिए सुबह 9:00 से दोपहर 11:00 बजे तक टाइपिंग टेस्ट का आयोजन किया जाएगा।
स्वास्थ्य जांच:
सांसद स्वास्थ्य सेवा टीम सुजानपुर की ओर से सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक चबूतरा पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
धार्मिक आयोजन:
गाहलियां गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के चतुर्थ दिवस कथा वाचक शास्त्री राजन शर्मा सुबह 11:30 से दोपहर 3:30 बजे तक भीष्म पितामह का प्रसंग सुनाएंगे।