मेला:
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू दोपहर 3:00 बजे बलोह में गुग्गा जाहर वीर मेले का शुभारंभ करेंगे।
साक्षात्कार:
जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में सुबह 11:00 बजे सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।
स्वास्थ्य जांच:
सांसद स्वास्थ्य सेवा टीम बड़सर की ओर से सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक धंगोटा में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
टीबी जांच:
टीबी रोग की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक आयुष्मान आरोग्य मंदिर झनिक्कर में एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया जाएगा।