सेहत जांच:
सांसद मोबाइल स्वास्थ्य वैन सेवा टीम सुजानपुर की ओर से सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक पुरली पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
टीबी जांच:
टीबी रोग की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुबह 10 से शाम पांच बजे तक मालग में एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
धार्मिक आयोजन:
सिद्धपुर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के छठे दिन कथा व्यास पंडित अनिल शर्मा पूर्वाह्न 11:30 बजे से शाम तीन बजे तक गोवर्धन पर्वत का प्रसंग सुनाएंगे।
सम्मेलन
बचत भवन में सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक शिक्षा एवं ग्रामीण उद्यमिता सम्मेलन नवदिशा आयोजित किया जाएगा। जिसमें छात्राओं के साथ महिला उद्यमी भाग लेंगी।
वर्कशॉप:
डिजिटल साक्षरता और मार्केटिंग पर जिला पंचायत रिर्सोस सेंटर सासन में पूर्वाह्न 11 बजे से दो बजे तक ट्रेनिंग वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा।