स्वास्थ्य
शिविर - सांसद मोबाइल स्वास्थ्य वैन सेवा टीम हमीरपुर की ओर से सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक अमरोह पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा।
टीबी जांच - टीबी रोग की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग सुबह 10 से शाम 5 बजे तक झलाण में एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर लगाएगा।
जनसमस्याएं सुनेंगे - सदर विधायक आशीष शर्मा सुबह 8 से 10 बजे तक अपने निवास स्थान मुलाणा में जनसमस्याएं सुनेंगे।
कलश यात्रा - सिद्धपुर में सुबह 10 बजे कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू होगी। कथा व्यास पंडित अनिल शर्मा लोगों को भागवत कथा का महत्व बताएंगे।