सेहत जांच:
सांसद मोबाइल स्वास्थ्य वैन सेवा टीम नादौन की ओर से सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक स्नाही पंचायत में स्वास्थ्य जांच का शिविर आयोजित करेगी।
टीबी जांच:
टीबी रोग की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुबह 10 से शाम पांच बजे तक पखरोल में एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
सफाई अभियान:
रेडक्रॉस सोसाइटी हीरानगर के चिल्ड्रन पार्क में सुबह सात बजे सफाई अभियान का आयोजन किया जाएगा। अभियान में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ता श्रमदान करेंगे।
बैठक:
दि हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन की बैठक पूर्वाह्न 11 बजे लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में होगी।