पुलिस की पाठशाला:
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पूर्वाह्न 11 बजे न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल विकासनगर में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
सेहत जांच:
सांसद मोबाइल स्वास्थ्य वैन सेवा टीम बड़सर की ओर से सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बड़सर पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
पुण्यतिथि:
जिला कांग्रेस कमेटी पूर्वाह्न 11 बजे लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जिलाध्यक्ष सुमन भारती की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाएगी।
टीबी जांच:
टीबी रोग की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुबह 10 से शाम पांच बजे तक जलाड़ी में एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
धार्मिक आयोजन:
हनोह में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में आचार्य मुकेश शर्मा पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक कृष्ण रुकमणी का विवाह का प्रसंग सुनाएंगे।