शिविर - सांसद मोबाइल स्वास्थ्य वैन सेवा टीम हमीरपुर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बल्ह पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाएगी।
टीबी जांच - टीबी रोग की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम सुबह 10 से शाम 5 बजे तक डगवार में एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर लगाएगी।
योग - आर्य समाज मंदिर में सुबह 7 बजे योग शिविर लगाया जाएगा।
कथा - भलवानी में श्रीराम कथा में कथा व्यास अनिल शर्मा पूर्वाह्न 11:30 से शाम 4 बजे तक लंका विजय और रावण वध का प्रसंग सुनाएंगे।