सेहत जांच:
सांसद मोबाइल स्वास्थ्य वैन सेवा टीम सुजानपुर की ओर से सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक सुजानपुर टिहरा पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
टीबी जांच:
टीबी रोग की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बणी में एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
भंडारा:
गीता भवन नादौन में पूर्वाह्न 11:00 से शाम 5:00 बजे तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
धार्मिक आयोजन:
शिव मंदिर अप्पर हड़ेटा में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू होगी। कथाव्यास पूज्य आचार्य पंकज हरी गोपाल एक बजे से शाम चार बजे तक कथा सुनाएंगे।