सेहत जांच:
सांसद मोबाइल स्वास्थ्य वैन सेवा टीम बड़सर की ओर से सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक टिक्कर राजपूतां पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
टीबी जांच:
टीबी रोग की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुबह 10 से शाम पांच बजे तक भूंपल में एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
टीबी रोग की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुबह 10 से शाम पांच बजे तक भटेड़ में एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
धार्मिक आयोजन
ग्राम पंचायत चमनेड़ में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के पांचवे दिन दोपहर 12:30 बजे से शाम चार बजे कथा व्यास पंडित सुभाष शर्मा भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का प्रसंग सुनाएंगे।