सेहत जांच:
सांसद मोबाइल स्वास्थ्य वैन सेवा टीम बड़सर की ओर से सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक मक्कड़ पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
टीबी जांच:
टीबी रोग की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुबह 10 से शाम पांच बजे तक हरसौर में एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
दंगल:
लल्यार में दोपहर एक बजे दंगल का शुभारंभ होगा। दंगल में बड़ी व छोटी माली आकर्षण का केंद्र रहेगी।
धार्मिक आयोजन:
कंजयाण में आयोजित भागवत कथा में आचार्य मुकेश शर्मा पूर्वाहन 11 बजे से शाम तीन बजे तक भक्ति,ज्ञान, वैराग्य का प्रसंग सुनाएंगे।