शिविर:
दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग उपकरण प्रदान करने के लिए तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय सुजानपुर में पूर्वाहन 11:00 बजे आकलन शिविर होगा।
अधिवेशन:
दी भ्याड़ कृषि सेवा सहकारी सभा का वार्षिक साधारण अधिवेशन पूर्वाहन 11:00 बजे सहकारी सभा के कार्यालय में होगा।
सेहत जांच:
सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम हमीरपुर की ओर से सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक ग्राम पंचायत अणु के वार्ड नंबर चार में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
साक्षात्कार:
आईटीआई रैल में निजी कंपनी की ओर से सुबह 9:30 बजे से साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।
धार्मिक:
गूगामढ़ी मंदिर पस्तल में आयोजित श्रीराम कथा में कथा व्यास संतोष शर्मा पूर्वाहन 11:30 बजे श्रद्धा, भक्ति और राम की शक्ति का प्रसंग सुनाएंगे।