सेहत जांच:
सांसद मोबाइल स्वास्थ्य वैन सेवा टीम हमीरपुर की ओर से सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक सामुदायिक भवन बरोहा में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
केवाईसी:
प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से समीरपुर व पंजोत पंचायत में सुबह 10 बजे पंजीकृत कामगारों के लिए केवाईसी शिविर का आयोजन किया जाएगा।
साक्षात्कार:
जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में 10 से तीन निजी कंपनियों की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
मनरेगा बचाओ :
जिला कांग्रेस पार्टी ग्राम पंचायत नारा व सकरोह में पूर्वाह्न 11 बजे मनरेगा बचाओ अभियान के तहत कार्यक्रम करेगी।
साक्षात्कार:
निदेशालय सैनिक कल्याण विभाग के रोजगार कक्ष में पूर्वाह्न 11 बजे सेरीकल्चर इंस्पेक्टर और जूनियर ड्राफ्ट्समैन के पदों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट होंगे।