सेहत जांच:
सांसद मोबाइल स्वास्थ्य वैन सेवा टीम नादौन की ओर से सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बरधियार में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
केवाईसी:
प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से काले अंब पंचायत में सुबह 10 बजे पंजीकृत कामगारों के लिए केवाईसी शिविर का आयोजन किया जाएगा।
खेल:
राजकीय महाविद्यालय भोरंज में सुबह 10:00 बजे से वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
बैठक
एचआरटीसी पेंशनर समस्या समाधान मंच हमीरपुर की बैठक सुबह 10:00 बस अड्डा हमीरपुर में होगी।