सेहत जांच:
शिविर
सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम सुजानपुर की ओर से सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक कुठेड़ा में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
साक्षात्कार
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर में निजी कंपनी की ओर से सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।
ई- केवाईसी
प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से बदारण पंचायत में सुबह 10 बजे पंजीकृत कामगारों के लिए केवाईसी शिविर का आयोजन किया जाएगा।
धार्मिक:
भागवत कथा
रिहड़ा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास अनिल शर्मा पूर्वाहन 11:30 से दोपहर 3:30 बजे तक भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का प्रसंग सुनाएंगे।
काम की बात
सड़क बंद
अपग्रेडेशन कार्य के चलते जजरी-भठान-घोड़ी धबीरी सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगी। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक कलवाल से बड़ाग्रां, घोड़ी धबीरी वाया जरल, मंजरू, थौन सड़क से आवाजाही कर सकते हैं।