स्वास्थ्य जांच:
सांसद स्वास्थ्य सेवा टीम हमीरपुर की ओर से सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक भोरंज में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
खेल
जिला खो-खो एसोसिएशन हमीरपुर की ओर से नरेली में 11:00 बजे जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
ट्रायल
सुजानपुर चौगान में वॉलीबॉल महिला-पुरूष चयन प्रक्रिया सुबह 8:30 बजे होगी।
धार्मिक कार्यक्रम
टिक्करी पंजोत में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में कथा व्यास अनिल शर्मा ध्रुव-प्रल्हाद और 24 अवतारों का प्रसंग सुनाएंगे।
शिविर : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा में एनएसएस स्वयंसेवी सुबह 10:00 बजे स्कूल परिसर में साफ- सफाई करेंगे।