खेल
गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी हमीरपुर में 11:00 बजे से तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू होगी।
साक्षात्कार
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रैल में 11:00 बजे से निजी कंपनियों की ओर साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।
स्वास्थ्य जांच
सांसद स्वास्थ्य सेवा टीम सुजानपुर की ओर से सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक खैरी में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
टीबी जांच:
टीबी रोग की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक आयुष्मान आरोग्य मंदिर ललीन में एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
धार्मिक आयोजन:
पंचायत साहनवीं में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास गोपाल शर्मा सुदामा चरित्र का प्रसंग सुनाएंगे।