स्वास्थ्य जांच
सांसद स्वास्थ्य सेवा टीम सुजानपुर की ओर से सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक खैरी में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
टीबी जांच
टीबी रोग की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक आयुष्मान आरोग्य मंदिर नेरी में एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
काउंसलिंग
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में सुबह 10:00 बजे से बीटेक की स्पॉट राउंड काउंसलिंग होगी।