शिविर
स्वास्थ्य-शिक्षा खंड कुल्लू-दो और नग्गर के दिव्यांग बच्चों के लिए लोअर विंग स्कूल ढालपुर में पूर्वाह्न 11:00 बजे से चिकित्सा जांच शिविर होगा।
प्रतियोगिता
11ः00 बजे-भुंतर स्कूल राजस्तरीय ब्रास बैंड प्रतियोगिता पूर्वाह्न 11ः00 बजे शुरू होगा। इसमें 31 टीमें भाग ले रही हैं।
प्रशिक्षण
राफ्टिंग-रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र पिरड़ी में युवाओं को नदी में आपदा प्रबंधन पर बेसिक प्रशिक्षण कोर्स पूर्वाह्न 11:00 बजे से शुरू होगा।
धार्मिक
कथा-शीतला माता मंदिर में श्रीमद् देवी भागवत कथा में कथा वाचक पंकज सरोत्री दोपहर 01:00 बजे से प्रसंग सुनाएंगे।
काम की बात
आवाजाही बंद-राजकीय महाविद्यालय बंजार को जाने वाली सड़क मरम्मत कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगी।