फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमनेड़ में शादी में नियमों का पालन न होने पर दो हजार जुर्माना

विज्ञापन
गलोड़ में तहसीलदार रसोइयों के कोरोना सैंपल रिपोर्ट की जांच करते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
पट्टा/ताल/गलोड़। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत खरवाड पंचायत के दरूहण गांव में कोविड-19 निरीक्षण टीम ने बुधवार को शादी समारोह में पहुंच कर औचक निरीक्षण किया। शादी में पहुंचे मेहमान सामाजिक दूरी, मास्क पहने और सैनिटाइजर का प्रयोग करते पाए गए। शादी में बैनर लगाए गए थे और साथ में सैनिटाइजर मशीन भी लगाई गई थी। निरीक्षण टीम के अधिकारी विपिन शर्मा व रवि ठाकुर ने रसोई में जाकर भी जांच की और सरकार के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी। ग्राम पंचायत ताल के गांव अमनेड़ में आयोजित दो शादी समारोहों में तहसीलदार भोरंज अमर सिंह ने निरीक्षण। इस दौरान एक शादी समारोह में नियमों का सही ढंग से पालन न होने के कारण उन्होंने आयोजकों को दो हजार रुपये जुर्माना किया। तहसीलदार भोरंज ने सभी लोगों से आग्रह किया है कि शादी समारोहों में नियमों का कढ़ाई से पालन करें और लोग मास्क लगाकर समारोह में पहुंचे। ग्राम पंचायत प्रधान निशा डोगरा ने कहा कि एक शादी समारोह में नियमों का पालन न होने पर जुर्माना किया गया है। गलोड़ क्षेत्र में दरवोड, लहड़ा, सरेडी व हटली आदि गांवों में हो रही शादियों में नायब तहसीलदार गलोड़ राधिका ने दबिश दी। राधिका ने शादियों में कैटरिंग का काम करने वालों के कोरोना सैंपलों की रिपोर्ट को भी जांचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें