फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कबड्डी में चंबा ने ऊना को हराकर फाइनल में किया प्रवेश

विज्ञापन
खेल मैदान अणु में कबड्डी प्रतियोगिता में कबड््डी खेलती बिलासपुर और शिमला की टीम। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डाइट) की राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को खेल मैदान अणु में सेमिफाइनल मुकाबले हुए। प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी, वॉलीबाल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, टेबल टेनिस के सेमिफाइनल मुकाबले हुए। छात्र वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबला चंबा और ऊना के बीच हुआ। इसमें चंबा ने ऊना को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा मुकाबला बिलासपुर और कुल्लू के बीच हुआ। इसमें कुल्लू ने बिलासपुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


छात्रा वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता के पहले मैच में सिरमौर ने शिमला को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। छात्रा वर्ग की एकल बैडमिंटन प्रतियोगिता में हमीरपुर विजेता और युगल में हमीरपुर विजेता। छात्र वर्ग की एथलेटिक्स की 800 मीटर दौड़ मेें चंबा प्रथम, चंबा द्वितीय और मंडी तृतीय, छात्रा वर्ग में चंबा प्रथम, सिरमौर द्वितीय और चंबा तृतीय, छात्र वर्ग की ऊंची कूद प्रतियोगिता में कांगड़ा प्रथम, कांगड़ा द्वितीय और चंबा तृतीय, छात्रा वर्ग में बिलासपुर प्रथम, शिमला द्वितीय और हमीरपुर तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के दौरान जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर के प्रधानाचार्य धर्म पाल चौधरी ने कहा कि प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता का समापन कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होंगे। इस मौके पर डीपी राकेश कुमार, तिलक चंद, पुनीत, सुनील सहित अन्य जिलों के प्रशिक्षु और अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें