फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बास्केटबाल में किन्नौर ने हमीरपुर को 73-40 से हराया

विज्ञापन
सुजानपुर में आयोजित अंडर-14 छात्र मेजर खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान बॉस्केटबाल खेलते खिलाड़ी।(स्
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर में आयोजित अंडर-14 छात्र राज्यस्तरीय मेजर खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन वीरवार को बास्केटबाल, हैंडबाल, फुटबाल, हॉकी और अन्य खेलों के सेमिफाइनल मुकाबले हुए।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य रतन सिंह ने कहा कि राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन बास्केटबाल में पहला सेमिफाइनल मुकाबला कांगड़ा और हमीरपुर के बीच हुआ। इसमें हमीरपुर 62-48 के अंतर से विजेता रहा। दूसरा सेमिफाइनल मुकाबला ऊना और किन्नौर के बीच हुआ।
इसमें किन्नौर 71-29 से विजेता रहा। फाइनल मुकाबला किन्नौर और हमीरपुर के बीच हुआ। इसमें किन्नौर 73-40 से विजेता रहा। हैंडबाल का पहला सेमिफाइनल मुकाबला हमीरपुर और ऊना के बीच हुआ। इसमें ऊना 12-06 से विजेता रहा। दूसरा मुकाबला बिलासपुर और मंडी के बीच हुआ। इसमें बिलासपुर 27-15 से विजेता रहा। फाइनल मुकाबला ऊना और बिलासपुर के बीच हुआ। इसमें ऊना 25-10 से विजेता रहा। वीरवार को हॉकी, खो-खो सहित अन्य प्रतियोगिताओं के सेमिफाइनल और फाइनल मुकाबले हुए। इस मौके पर मीडिया प्रभारी अश्वनी कुमार, वासुदेव शर्मा सहित समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






(समाचार: बवीता चंदेल)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें