फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सत्र 2024 के लिए इग्नू ने 15 फरवरी तक बढ़ाई आवेदन की तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर/रंगस। इग्नू में जनवरी 2024 सत्र में प्रवेश के लिए 15 फरवरी तक आवेदन की तिथि को बढ़ाया गया है। सिद्धार्थ राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नादौन इग्नू स्टडी सेंटर के समन्वयक प्रो. रविकांत गर्ग और हमीरपुर कॉलेज के स्टडी सेंटर समन्वयक प्रकाश ठाकुर ने बताया कि मास्टर और बैचलर डिग्री में पहले से नामित छात्र जो अभी तक पंजीकरण नहीं करवा पाए हैं, वह ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि मास्टर और बैचलर डिग्री, डिप्लोमा सर्टिफिकेट कोर्स, फ्रेश एडमिशन की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

जनवरी 2024 सत्र के लिए सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों एवं पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जनवरी से बढ़कर 15 फरवरी कर दी गई है। साथ ही इग्नू में विभिन्न कार्यक्रमों में पहले से ही पंजीकृत विद्यार्थियों के लिए पुन: पंजीकरण की अंतिम तिथि भी 15 फरवरी तक बढ़ा दी गई है । इग्नू के स्नातक प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष तथा स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के जो विद्यार्थी यदि किसी कारणवश अगले वर्ष में पंजीकरण नहीं करवा पाए हैं वह अपने स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष तथा स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष में 15 फरवरी तक पुन: पंजीकरण करवा सकते हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें