फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक समस्या है तोे 14416 टॉल फ्री नंबर करें डायल : सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, युवाओं को नशे से बचाने के लिए सबको मिलकर सामूहिक प्रयास करने होंगे
विज्ञापन

रेड रिबन क्लबों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला में नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ. प्रवीण चौधरी की अध्यक्षता में सीएमओ कार्यालय हमीरपुर के सभागार में रेड रिबन क्लबों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय इस कार्यशाला में रेड रिबन क्लब की ओर से लगभग 22 संस्थानों को बुलाया गया था। इसमें कॉलेज, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, होटल मैनेजमेंट के क्लब पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अधीन जिले के रेड रिबन क्लबों के नोडल अधिकारियों और पीयर एजुकेटर शामिल रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ. प्रवीण चौधरी ने रेड रिबन क्लबों को नशे के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवा नशा करने के नये-नये तरीके अपना रहे हैं। उन्हें नशे से बचाने के लिए सबको मिलकर सामूहिक प्रयास करने होंगे। मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन टेली मानस 14416 एक टोल फ्री सेवा है, जिसमें जो भी युवा, बच्चों को मानसिक समस्याएं हैं वे परामर्श ले सकते हैं। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. सुनील वर्मा की ओर से कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों को रेड रिबन क्लबों की उपयोगिता, एड्स नियंत्रण में उनके महत्वपूर्ण योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें