नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के अंतर्गत गैस एजेंसी ई केवाईसी न करवाने वाले उपभोक्ताओं को मार्च में गैस सिलिंडर नहीं देगी। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी भी रोक दी जाएगी। ई केवाईसी के लिए 28 फरवरी अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। उपभोक्ता इस समय सीमा के अंदर ई केवाईसी करवा लें। नादौन गैस एजेंसी प्रभारी प्रदीप कुमार ने कहा कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की ओर से समस्त गैस वितरकों को इसके बारे में निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की सब्सिडी भी रोक दी जाएगी। ऐसे में उपभोक्ता 28 फरवरी तक ई केवाईसी करवा लें अन्यथा आगामी माह उन्हें गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा। ई केवाईसी के लिए आधार कार्ड की कॉपी और मोबाइल नंबर अनिवार्य रहेगा। उन्होंने कहा कि इसके बारे में समस्त पंचायतों से पत्राचार किया गया है कि समय रहते इस प्रक्रिया को पूरा करें।