वयोवृद्ध वरिष्ठ कांग्रेस नेता 97 वर्षीय अवतार सिंह ठाकुर को सेना की ओर से श्रद्धांजलि देते सैनि
- फोटो : संवाद
नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के साथ सटी बेला पंचायत के 35 वर्षों तक प्रधान रहे वयोवृद्ध वरिष्ठ कांग्रेस नेता 97 वर्षीय अवतार सिंह ठाकुर को मंगलवार दोपहर सैकड़ों नम आंखों ने अंतिम विदाई दी। ठाकुर की पार्थिव देह को उनके बड़े पुत्र दिलावर सिंह सहित बेटे संजय ठाकुर और अजय कुमार ने मुखाग्नि दी। इससे पूर्व पालमपुर से आई सैनिक टुकड़ी ने भी पूर्व सैनिक अवतार सिंह ठाकुर को सेना की ओर से श्रद्धांजलि दी। सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे ठाकुर ने क्रिकेट स्टेडियम के पास स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली थी। अवतार सिंह काफी समय से बीमार चल रहे थे। ठाकुर अवतार सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, सांसद अनुराग ठाकुर, पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल, उद्यमी प्रभात चौधरी, नगर परिषद अध्यक्ष शम्मी सोनी सहित कई बड़े नेताओं ने शोक प्रकट किया है। संवाद