फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर चौगान में सेना दिवस पर सैंकड़ों पूर्व सैनिकों का सम्मान

विज्ञापन
सुजानपुर चौगान मैदान में आयोजित सेना दिवस समारोह में खुली जीप से पहुंचते मुख्याति​थि, विधायक व 
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। ऐतिहासिक चौगान मैदान में सोमवार को सर्व कल्याणकारी संस्था एवं पूर्व सैनिक लीग सुजानपुर के सौजन्य से 76वां सैनिक दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप बाली (सेवानिवृत्त) ने शिरकत। इस मौके पर धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा सहित आर्मी के कई सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि का सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा, सर्व कल्याणकारी संस्था के अध्यक्ष अभिषेक राणा, जिला अध्यक्ष लेखराज ठाकुर सहित तमाम लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। खुली जीप में बैठकर मुख्य अतिथि कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने सेवानिवृत्त सैनिकों की अलग-अलग टुकड़ियों की ओर से मार्च पास्ट की सलामी ली। सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन ज्योति प्रकाश सेना मेडल ने परेड की अगुवाई की और यहां पहुंचे मुख्य अतिथि को परेड में शामिल तमाम पूर्व सैनिकों के बारे में पूरी जानकारी दी। इससे पहले पूर्व सैनिक एक रैली के रूप में कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। सैकड़ों की तादाद में यहां पर पूर्व सैनिक और उनके परिवारों के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्यातिथि मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप बाली (सेवानिवृत्त) ने कहा कि सेना दिवस के मौके पर जो मान सम्मान उन्हें दिया है उसे कभी नहीं भूल सकते हैं। पूर्व सैनिकों को संस्था, लीग और विधायक राजेंद्र राणा की पहल से सम्मानित किया जाना सराहनीय कार्य है। विधायक राणा ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से चलाई गई अग्निवीर योजना युवाओं का भविष्य खराब कर रही है। इस योजना को केंद्र सरकार वापस ले और पुराने तरीके से भारतीय सेना में युवाओं की भर्ती करे। इस योजना से युवाओं का भविष्य सुरक्षित नहीं है। वहीं, धर्मशाला के कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की पहचान उसके बड़े पद से नहीं होती है। उसकी पहचान उसके कार्यों, उसके बात करने के लहजे से होती है। सुजानपुर की जनता सौभाग्यशाली है कि उन्हें विधायक के रूप में राजेंद्र राणा मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें