फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एचआरटीसी ने बस अड्डा हमीरपुर में बढ़ाए काउंटर

विज्ञापन
हमीरपुर: बस अड्डा हमीरपुर में डिपो प्रबंधन के द्वारा लगाया गया पेंट का गोलदायरा और यात्रियों के
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो हमीरपुर प्रबंधन ने बस अड्डा हमीरपुर में स्थानीय बस रूटों के छह और काउंटर बना दिए हैं। इसके अलावा दो काउंटर लंबे रूटों की बसों के लिए बनाए गए हैं। अब बस अड्डा से कोई भी बस अपने निर्धारित समय पर ही चलेगी और उस बस को अड्डे से 20 सेकंड के भीतर सवारियों सहित बाहर भी निकालना होगा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बस अड्डा में नो पार्किंग जोन भी तय किया जा रहा है। इस क्षेत्र में कोई भी बस दाखिल नहीं कर पाएगी। अगर कोई भी बस चालक नियमों की अवहेलना करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ निगम प्रबंधन कार्रवाई करेगा। बस अड्डे में अकसर जाम की स्थिति बन जाती थी और यात्रियों को अपने गंतव्यों तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन



कोई भी बस अपने निर्धारित बस रूट की समयसारिणी से 15 मिनट पहले अड्डे में दाखिल होते ही अपने काउंटर पर सीधी लगाई जाएगी और अब बस रूट की समयसारिणी के अनुसार बस को अड्डे से करीब 20 सेकंड के भीतर बाहर निकालना होगा। बसों को सीधे काउंटर तक पहुंचाने के लिए डिपो प्रबंधन ने बस अड्डा में पेंट से सफेद पट्टिका बनाना भी शुरू कर दिया है लेकिन बसों की ज्यादा अधिकता होने की वजह से बसों के टायर उस पर चढ़ जा रहे हैं और पेंट बार-बार खराब हो रहा है। इस पेंट के ऊपर डिपो प्रबंधन नो पार्किंग जोन भी लिखने जा रहा है ताकि बस चालकों को यह पता चल सके कि उनकी बसें अंदर और बाहर निकलने वाले द्वारों से किस प्रकार अपने काउंटरों तक पहुंचेंगी। इसके लिए चालकों को सफेद पट्टिका के निशानों का पालन करना होगा। इससे पहले कुछ चालक बस अड्डे के बीच में अपनी बसें लगा दिया करते थे। इसमें जाम की स्थिति बस अड्डे में बन जाती थी और यात्रियों को अपनी मंजिल तक पहुुंचने में दिक्कतें पेश आती थीं लेकिन अब इस तरह की परेशानी को हल करने के लिए कार्रवाई शुरू हो गई है। इसके अलावा सुलभ शौचालय के साथ वाले बस अड्डे के हिस्से पर 3 स्थानीय बस रूटोंं के काउंटर बनाए जा रहे हैं। पीपल के पेड़ के साथ वाली खाली जगह पर तीन काउंटर बनाए गए हैं। अगर कोई लांग रूट वाली बसें अपने निर्धारित समयसारिणी से दस मिनट पहले पहुंचती हैं तो उसके लिए भी दो काउंटर लांग रूट वाली बसों के लिए अलग से तय किए गए हैं ताकि बस अड्डे में जाम की स्थिति पैदा न हो सके।

हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो हमीरपुर के उपमंडलीय प्रबंधक राजकुमार पाठक ने बताया कि बस अड्डा हमीरपुर में आठ और बस काउंटर तय किए गए हैं। इनमें से छह काउंटर स्थानीय बस रूटों के लिए और दो लंबे रूटों की बसों के लिए तय किए गए हैं। अब कोई भी बस अड्डे के बीच में पार्क नहीं की जाएगी। बसों को अपने निर्धारित काउंटर से ही सवारियां चढ़ानी और उतारनी पड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें