फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एचपीटीयू के वीसी ने शैक्षणिक विषयों पर चर्चा

Sat, 24 May 2025 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर में एचपीटीयू के वीसी संदीप कदम के साथ अन्य अधिकारी। स्रोत : सं
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के कुलपति संदीप कदम शुक्रवार को तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर पहुंचे। यहां पर उन्होंने विश्वविद्यालय के अधिकारियों से शैक्षणिक सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। संदीप कदम ने कुछ दिन पहले शिमला से तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति का पद्भार ग्रहण किया था। पद्भार ग्रहण करने के बाद वह पहली बार तकनीकी विश्वविद्यालय आए थे। उसके बाद संदीप कदम ने राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर का दौरा किया। यहां पर प्राचार्य सहित अन्य अधिकारियों से शैक्षणिक विषयों पर जानकारी प्राप्त की। उन्होंंने प्राचार्य से विद्यार्थियों को दी जा रही शिक्षा पर चर्चा की। इससे पहले प्राचार्य सहित अन्य अधिकारियों ने संदीप कदम का स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें