फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नगर परिषद कार्यालय में जमा हुआ 1.10 करोड़ रुपये गृहकर

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषद को गृहकर के रूप में होती है 1.50 करोड़ की आय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के कार्यालय में गृहकर तिथि के अंतिम दिन रविवार तक केवल 1.10 करोड़ रुपये का गृहकर ही जमा हुआ। नगर परिषद की ओर से शहरभर के उपभोक्ताओं को गृहकर चुकाने के लिए 10 फीसदी छूट प्रदान की गई थी लेकिन अधिकांश उपभोक्ताओं ने अंतिम तिथि बीत जाने के बाद भी गृहकर अदा नहीं किया है।
विज्ञापन

इससे अब नगर परिषद गृहकर चुकाने के लिए तिथि बढ़ा सकती है। नगर परिषद हमीरपुर को प्रत्येक वर्ष गृहकर के रूप में 1.50 करोड़ रुपये की आय होती है। इसे नगर परिषद की ओर से 11 वार्डों में विभिन्न विकासात्मक कार्य करने के लिए खर्च किया जाता है। इस बारे में नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि गृहकर अदा करने की अंतिम तिथि तक केवल 1.10 करोड़ राशि ही जमा हुई है। किन्हीं कारणों से गृहकर न चुका पाने वाले उपभोक्ताओं के लिए गृहकर अदा करने की तिथि बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें