पंचायत डूंगरी के वार्ड नंबर छह में गिरा मकान। स्रोत : जागरूक पाठक
सचित्र
भोरंज (हमीरपुर)। पंचायत डूंगरी के वार्ड नंबर छह में बीती शाम भारी बारिश कहर बनकर टूटी। गांव निवासी मुलख राज पुत्र दिवंगत विरजु राम का कच्चा दो मंजिला मकान अचानक गिर गया। हादसे के समय परिवार घर पर मौजूद नहीं था। शाम के समय मुलख राज का पूरा परिवार खाना खाकर बाहर निकला ही था कि देखते ही देखते मकान गिर गया। इस दौरान परिवार का सारा घरेलू सामान मलबे के नीचे दब गया। इसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर सामान को बाहर निकाला। हादसे में तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। हादसे की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान अंजना शर्मा और स्थानीय पटवारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों का कहना है कि परिवार पूरी तरह से बेघर हो गया है। प्रशासन से परिवार को तुरंत राहत सामग्री उपलब्ध करवाने की मांग की गई है।