फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: शार्ट सर्किट से मकान में लगी आग, एक लाख का नुकसान

Thu, 27 Feb 2025 05:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर दो के एक मकान मे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मकान मालिक राधा देवी और उनका परिवार महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिर गया था। सुजानपुर-पालमपुर सड़क पर स्थित मकान में धुआं निकलते देख सामने की दुकान में मलिक कमल कुमार ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और साथ ही घर के मालिकों को सूचित किया। दमकल अधिकारी सुभाष चंद्र के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। मकान में ताला लगा होने के कारण टीम ने ताला तोड़ा लेकिन तब तक अंदर रखा बेड और सामान तथा एलईडी जलकर नष्ट हो चुके थे। फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिना। इस घटना में करीब एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें